spot_img

Giridih: गिरिडीह में दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत ,चार घायल

गिरिडीह: (Giridih) पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी-हरलाडीह मुख्य पथ के पास गुरुवार रात भीषण सड़क दुघर्टना में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर असपताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान रूपलाल मुर्मू (32 ) एवं राजेन्द्र मुर्मू (20 ) के रूप में की गई है। घायलों में मखुनी बेसरा (18) , सुरजमुनि (16) , लिप्सा टुडू (30) और सुरेंद्र टुडू (24 ) शामिल है।

बताया जाता है कि बांध मोड़ के पास अंधेरे के कारण दो मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरकी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को गिरिडीह देर रात गिरिडीह भेजा गया। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles