spot_img

Mandsaur : 10 वर्ष पुराने विनियमित कर्मचारियों को नियमित करें : करोसिया

मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने विशेष बैठक कर दिए निर्देश

मंदसौर : मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने सुशासन भवन स्थित सभा ग्रह में सभी नगरीय निकाय एवं अन्य विभागों के साथ एक संयुक्त बैठक कर दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसे सफाई कर्मचारी जिनकी 10 वर्ष की सेवा पूर्ण हो चुकी है तथा वे विनियमित कर्मचारी हैं, उनको 1 माह के भीतर नियमित करें। सभी सफाई कर्मचारियों का 1 से 7 तारीख तक वेतन का भुगतान करें। 1 तारीख तक सभी कर्मचारियों की पत्र जमा हो जाए। इसके लिए नीचे के तंत्र को ठीक करें। अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत जितने भी केश लंबित है। उन केश में 15 दिवस के भीतर नियुक्ति प्रदान करें। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रमादेवी गुर्जर, हुड़को के संचालक बंसीलाल गुर्जर, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, जिला अधिकारी, नगरीय निकाय के अधिकारी, कर्मचारी, कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों को रखने के लिए ठेकेदारी प्रथा बंद करें। मध्यप्रदेश में ठेकेदारी प्रथा को निरस्त कर दिया गया है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को संविदा के आधार पर नियुक्त करें। जितने भी सफाई कर्मचारी है, उनको नियमित कैसे किया जा सकता है। इसके लिए सारे नियम देखें। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मृत्यु होने पर 2 लाख 25 हजार एवं विनियमित कर्मचारी को 1 लाख की राशि प्रदान की जाती है। दैनिक एवं विनियमित दोनों कर्मचारियों को ग्रेच्युटी प्रदान करें। सभी कर्मचारियों का ईपीएफ एवं ईएसआई का कटोत्रा करें।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles