spot_img

Korba / Janjgir-Champa : किरीत गौठान में महिलाएं सब्जी उत्पादन कर बन रहीं आत्मनिर्भर

कोरबा/ जांजगीर-चांपा : जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम किरीत में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर महिला स्व सहायता समूह विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित करके आत्मनिर्भर हो रही हैं। गायत्री स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किरीत गौठान के अंतर्गत शासन द्वारा दी गई 3 एकड़ जमीन पर बैंगन की खेती कर रहे हैं।

समूह के सदस्य सावित्रीबाई ने बताया कि उनके समूह में 10 सदस्य हैं वे गौठान में बैंगन और बरबट्टी का उत्पादन कर रहीं है। उनके द्वारा प्रति 3 दिनों में लगभग 2 से 3 क्विंटल बैंगन का उत्पादन हो रहा है,वे उत्पादित बैंगन को आसपास के लोकल बाजार में बेच रहे हैं। जिससे उन्हें बहुत ही अच्छा मुनाफा हो रहा है। समूह द्वारा गौठान में पिछले 1 साल से बैंगन, टमाटर में धनिया एवं अन्य सब्जियों की खेती कर रहे हैं। वे बताते हैं कि पहले हम सिर्फ घर के ही कार्यों में सीमित थे लेकिन गौठान में उन्हें बेहतर रोजगार मिला है वे बैंगन, बरबट्टी, टमाटर की खेती कर रहे हैं और उनसे एक अच्छी आय अर्जित हो रही है तथा उनका मान सम्मान बढ़ने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक रूप से भी स्थिति सुदृढ़ हुई है।

Nicosia : साइप्रस को एंटी-मिसाइल, एंटी-ड्रोन सिस्टम और युद्धपोत भेजेगा फ्रांस

निकोसिया : (Nicosia) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच साइप्रस की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच फ्रांस ने बड़ा कदम उठाया...

Explore our articles