spot_img

Khunti : जमानत पर जेल से बाहर आनेवाले अपराधियों पर नजर रखें : एसपी

खूंटी : एसपी कार्यालय के सभागार में गुरुवार को एसपी अमन कुमार की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन हुआ। मौके पर थानावार कांडों की समीक्षा की गई और साथ ही विभिन्न कांडों के डिस्पोजल और वारंट कुर्की के निष्पादन के स्थिति की समीक्षा की गई। क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थानेदारों को जमानत पर बाहर आनेवाले अपराधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया, जिससे अपराधी दोबारा अपराध करने के बारे में न सोचे।

एसपी ने उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाने, अवैध अफीम की खेती और इससे जुड़े कारोबारियों के विरुद्ध कारगर कार्रवाई करने और संदिग्धों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करने और पुराने मामलों को एक तय समय सीमा में डिस्पोजल करने का निर्देश दिया।

Explore our articles