spot_img

Mumbai : कोल्हापुर कांड में मनसे नेता संदीप देशपांडे के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई: (Mumbai) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के महासचिव और प्रवक्ता संदीप देशपांडे के खिलाफ दादर में प्रदर्शन करने और औरंगजेब का पुतला जलाने का मामला शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में गुरुवार को दर्ज किया गया है। इस मामले में देशपांडे सहित आठ अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है। मामले की छानबीन शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

दरअसल, कोल्हापुर में मंगलवार को औरंगजेब की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से तनाव बढ़ गया था। बुधवार को कोल्हापुर में इसका जोरदार विरोध किया गया था। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने दादर स्थित शिवाजी पार्क के पास इस घटना को लेकर प्रदर्शन किया था और विरोध स्वरुप औरंगजेब का पुतला जलाया था। इसी वजह आज शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में संदीप देशपांडे सहित आठ अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच जारी है।

Explore our articles