spot_img

Kolkata: अयन शील के घर में मिले 60 नगर पालिकाओं में नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए हुगली के प्रमोटर और तृणमूल नेता अयन शील के घर से 60 नगर पालिकाओं में नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं। करीब 200 करोड़ रुपये की वसूली नगर पालिकाओं में नियुक्ति के लिए की गई है। ईडी सूत्रों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है। बुधवार को राज्य की आठ नगर पालिकाओं में सीबीआई और ईडी अधिकारियों ने मैराथन छापेमारी की थी। दक्षिण दमदम नगर पालिका में रात नौ बजे तक तलाशी अभियान चला था।

खबर है कि एक बार फिर नगर पालिका में जांच-पड़ताल के लिए केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी जा सकते हैं। ईडी के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि अयन शील के घर से राज्य की 60 नगर पालिकाओं में नियुक्ति से संबंधित 400 ओएमआर शीट बरामद किए गए हैं। उसने अपने ऑफिस के ड्रावर में इन्हें छुपा कर रखा था। इसी के आधार पर बुधवार को मैराथन छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया गया है।

Explore our articles