spot_img

Haridwar: दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाला आरोपित पति गिरफ्तार

हरिद्वार:(Haridwar) दहेज के लोभ में पत्नी को मारपीट कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक 29 मई को कनखल के जमालपुर निवासी राज सिंह ने अपने दामाद के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या करने के संबंध में कोतवाली गंगनहर रुड़की में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपित पति शिवम पुत्र जसवीर निवासी ग्राम गांगनौली थाना नागल, सहारनपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी संगम विहार सुभासनगर जनपद हरिद्वार को रेलवे स्टेशन के पास नशेमन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

Mumbai : प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर नीना गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री नीना गुप्ता (Actress Neena Gupta) हाल ही में सोशल मीडिया पर फैल रही प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में...

Explore our articles