spot_img

Lucknow : एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं को मिला प्रोत्साहन राशि तो खिले उठे चेहरे

लखनऊ : नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बटन दबाकर 21 हजार एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं को 53 लाख से अधिक प्रोत्साहन राशि का वितरण किया।

जल जीवन मिशन से प्रदेश की एफटीके प्रशिक्षित ग्रामीण महिलाओं के कदम स्वावलंबन और सम्मान की राह पर बढ़ रहे हैं। सोमवार की सुबह एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं के लिए बेहद खास रही, जब उनके मोबाइल पर डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि पहुंचने का मैसेज पहुंचा। एफटीके महिलाओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की वितरण प्रक्रिया अनवरत जारी रहेगी।महिलाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि पहुंचते ही उनके चेहरे खिलखिला उठे। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और पूरा प्रेक्षागृह इन ग्रामीण महिलाओं से खचाखच भरा रहा।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि एफटीके प्रशिक्षित महिलाएं राष्ट्र के लिए जल के क्षेत्र में बड़ा काम कर रही हैं। जब से ग्रामीण महिलाओं ने जल जांच का जिम्मा उठाया है, तब से हर घर जल योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। गांव में पीने का पानी स्वच्छ और सुरक्षित रहे यह इन महिलाओं के कारण ही संभव हो पाया है।

गोरखपुर में इंसेफलाइटिस बीमारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब इस बीमारी से किसी बच्चे की जान नहीं जाती है। गांव-गांव स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। यह सब कार्य प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी के कारण संभव हो पाया है।

जलशक्ति मंत्री ने जल जांच करने वाली ग्रामीण महिलाओं को बताया कि उन सबके लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आज जन्मदिन है तो सभी प्रेक्षागृह में मौजूद सभी महिलाओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर तालियां बजाकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

New Delhi : लैक्रॉस टीमों से लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर इतिहास रचने का आह्वान

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने बुधवार को भारतीय पुरुष और महिला लैक्रॉस टीमों...

Explore our articles