spot_img

Mumbai : सुलोचना दीदी के अंतिम दर्शन पर भावुक हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लटकर के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुलोचना दीदी का पार्थिव शरीर सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभादेवी के घर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। अंतिम दर्शन के लिए कलाकारों सहित कई नेता उनके घर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे ने सुलोचना दीदी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया।

दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना दीदी का लंबी बीमारी के बाद रविवार को 94 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका इलाज दादर के नर्सिंग अस्पताल में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सुलोचनदीदी के निधन के बाद हर क्षेत्र से शोक व्यक्त किया जा रहा है। शाम पांच बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में सुलोचना दीदी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए सुलोचना दीदी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं है। उन्होंने कहा, “फिल्म उद्योग में कुछ नाम ऐसे हैं, जो अपने काम और उपलब्धियों के कारण अमर हैं। दीदी एक ऐसी शख्सियत थीं, जिनका नाम फिल्म इंडस्ट्री में काफी आदर के साथ लिया जाता है। शुरू में नायिकाओं की भूमिका निभाते हुए बाद में उन्होंने मां की भूमिका निभानी शुरू की और अधिक लोकप्रिय हो गईं। मेरी पीढ़ी ने उन्हें एक मां के रूप में देखा। उनका एक ऐसा व्यक्तित्व है। वह दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की 100 प्रतिशत हकदार थीं।”

सुलोचना दीदी के निधन की खबर सामने आते ही कलाकारों सहित कई राजनीतिक नेताओं ने दुख व्यक्त किया। कई लोगों ने ट्वीट कर सुलोचना दीदी को श्रद्धांजलि दी।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles