spot_img

Mandsaur : भीषण गर्मी में बारिश के साथ गिरे ओले, मौसम हुआ ठंडा

मंदसौर : शनिवार को एक फिर बादलों की आवाजाही के बीच मंदसौर नगर एवं आस पास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई सीतामउ में ओले भी गिरे जिससे जिले में गर्मी से राहत मिली।

शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सुबह से ही तेज गर्मी रही, हालांकि तापमान 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचा लेकिन उमस के कारण गर्मी के तेवर तीखे ही थे। नौतपा इस बार पूरी तरह से कमजोर रहा अंतिम दिनों में जरूर नौतपा ने अपने तेवर दिखाने चाहें लेकिन बारिश होने से नौतपा बिनाये ज्यादा परेशान किये ही विदा हो गया। पिछले एक हफ्ते से जिले के अलग-अलग क्षेत्रो में बुंदाबांदी हो रही है। शुक्रवार को गरोठ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई थी लेकिन शनिवार को तो मंदसौर नगर में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। मौसम जानकारों के अनुसार 20 जून तक प्रदेश में मानसून एक्टिव होने का अनुमान है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles