New Delhi: : वीर सावरकर की जयंती पर महाराष्ट्र सरकार का नमन

0
328

नई दिल्ली:(New Delhi) महाराष्ट्र सरकार ने आज (रविवार) वीर सावरकर की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए नमन किया। दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में स्थापित वीर सावरकर की प्रतिमा पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने माल्यार्पण कर उन्हें प्रणाम किया। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी भी थे।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सहित अनेक मंत्री आज संसद भवन परिसर में नए संसद भवन के लोकार्पण के लिए दिल्ली आए हैं। महाराष्ट्र सदन में वीर सावरकर की प्रतिमा के समक्ष सभी ने एकजुट होकर महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन किया।