spot_img

New Delhi : पत्नी के दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या, पति गिरफ्तार

नई दिल्ली : बाहरी दिल्ली मुंडका इलाके में युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी शादीशुदा महिला से दोस्ती थी। आरोपित महिला का पति है। डीसीपी हरेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि मुंडका थाना इलाके में रहने वाली महिला की एक व्यक्ति से दोस्ती हो गई थी। दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। व्यक्ति कभी-कभी महिला के घर जाया करता था। जब महिला के पति को यह पता चला उसे यह बात नागवार गुजरी। उसने दोनों को ऐसा न करने को समझाया पर दोनों ने उसकी बात नहीं सुनी।

इसके बाद गुरुवार को महिला के पति ने बताया कि वह गांव जा रहा है, लेकिन रात में जब वह अचानक आया तो देखा की उसकी पत्नी का दोस्त उसके घर पर ही है। इस बीच महिला का दोस्त उसके पति को देखकर वहां से भागने लगा, लेकिन पति ने पत्नी के दोस्त को समझाकर घर में ही सुला लिया। इसके बाद महिला के पति ने शुक्रवार तड़के उसके दोस्त को पेट में चाकू घोंपकर घायल कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। इधर घायल युवक को महिला मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति का काफी ज्यादा खून बह गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान चरण सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles