spot_img
Home entertainment Mumbai : भोजपुरी भाषा की उन्नति के लिए हर शहर में ‘सारेगामा...

Mumbai : भोजपुरी भाषा की उन्नति के लिए हर शहर में ‘सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाइट’ के आयोजन की तैयारी

0
470

मुंबई : (Mumbai) भोजपुरी भाषा की फिल्म और गानों के विकास के उद्देश्य से शुरू किया ‘सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाइट’ दर्शकों में लोकप्रिय हो रहा है। भोजपुरी अभिनेता और ट्रेंडिंग मशीन के नाम से मशहूर खेसारीलाल यादव ने दर्शकों को अपने गानों पर झूमने को मजबूर कर दिया। ‘सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाइट’ में खेसारीलाल यादव भी झूमकर नाचे और वहां मौजूद अपने फैंस को भी खूब नचाया। इससे पहले उन्होंने अपना हाल में रिलीज गाना “मुरब्बा” का भी प्रमोशन किया और कहा कि दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उम्मीद है हमारे नए गाने को भी खूब सफल बनाएंगे।

मशहूर म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड ने बताया कि ‘सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाइट’ की परिकल्पना भोजपुरी भाषा, भोजपुरी फिल्में और भोजपुरी गानों के विकास से जुड़ी हुई है। इस नाइट का जमशेदपुर में आयोजन के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य भोजपुरी भाषा, गानों और फिल्मों को आगे बढ़ना व पूरे देश में फिल्मों के प्रति जागरुकता लाने का है। बस थोड़ी मदद यहां सरकार से चाहिए। इसका आयोजन हर शहर में होगा। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पबों में, डिस्को में, हिंदी और पंजाबी के साथ दूसरे गाने बजते हैं और लोग उस पर थिरकते नजर आते हैं, जबकि हमारी भोजपुरी आज दुनियाभर में सबसे अधिक सुनी जाती है। फिर भी हम पीछे हैं, क्योंकि हम अपनी भाषा को सही जगहों पर प्रमोट नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए हमने इसकी शुरुआत की है। इस आयोजन में नम्रता मल्ला ने भी जमकर अपना जलवा बिखेरा।