spot_img

Mumbai : सुपरस्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की फिल्म ”बेवफा सनम” जियो सिनेमा पर हुई रिलीज

मुंबई : (Mumbai) दिनेश लाल यादव उर्फ ”निरहुआ” की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म माई के रिलीज के बाद तथा दर्शकों से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब जियो स्टूडियोज ने अपनी अगली भोजपुरी फिल्म “बेवफा सनम” रिलीज कर दी है। पावर स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा अभिनीत यह फिल्म दर्शक आज से ”जियो सिनेमा” पर मुफ्त में देख सकेंगे।

ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्मों की एक पसंदीदा शैली रोमांस-ड्रामा से भरपूर यह फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है – प्रेम पिता के आदेश पर संध्या से शादी करने के लिए सहमत हो जाता है। एक दिन प्रेम एक मॉर्डन लड़की नेहा से मिलता है और वे करीब आने लगते हैं। संध्या को उनके रोमांस की भनक लग जाती है। फिर आगे क्या होता है, यह तो कहानी का सार है!फिल्म को लंदन के सुरम्य स्थानों पर शूट किया गया है, बेवफा सनम एक ऐसी फिल्म है, जिसका दर्शक निश्चित रूप से आनंद लेंगे। ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा द्वारा निर्मित, रजनीश मिश्रा द्वारा निर्देशित, बेवफा सनम अब आप भी जियो सिनेमा पर देखिये।

Kaithal : फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग विज्ञापन से 60 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

कैथल : (Kaithal) फेसबुक पर फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग का विज्ञापन दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना कैथल पुलिस...

Explore our articles