spot_img

Begusarai: बेगूसराय में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, गोली चलाते हुए भागी पुलिस

बेगूसराय:(Begusarai) बिहार के बेगूसराय (Begusarai of Bihar) में बीती रात उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें उत्पाद विभाग की टीम को गोली चलाते हुए जान बचाकर भागना पड़ा। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शराब बिक्री की सूचना पर रात करीब दस बजे भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर थाना में छापेमारी करने पहुंची। जहां से उत्पाद विभाग की टीम ने गोविंद चौधरी को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम पिपरा-समसा पीडब्ल्यूडी पथ से गुजर रही थी। इसी दौरान इंडेन गैस एजेंसी के समीप गाड़ी से उतर कर शराब पीने के शक में मटकोर में शामिल लोगों को रोक-रोककर जांच करना शुरू कर दिया तथा अनिरुद्ध कुमार को पकड़ लिया।

इससे आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने उत्पाद विभाग की टीम पर ईंट-पत्थर और बांस से हमला कर दिया। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई तथा उत्पाद विभाग की टीम पीछे खिसकने लगी। इसके बाद भी आक्रोशित लोग खदेड़ने लगी। जिसमें टीम को जान बचाने के लिए पांच-छह राउंड गोली चलाते हुए भागना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची भगवानपुर थाना की पुलिस ने मौके पर से एक जिंदा गोली एवं दो खोखा बरामद किया है। मामले की छानबीन चल रही है। फिलहाल स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles