spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market)में कच्चे तेल के दाम में कुछ गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 74 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में 113.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.07 रुपये प्रति लीटर है। पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन ब्रेंट क्रूड 0.35 डॉलर यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 73.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.32 डॉलर यानी 0.46 फीसदी लुढ़ककर 69.72 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में सिम्का एडवर्टाइजिंग की जबरदस्त गिरावट के साथ एंट्री

नुकसान में रहे आईपीओ निवेशकनई दिल्ली : (New Delhi) एडवर्टाइजिंग सर्विस देने वाली कंपनी सिम्का एडवर्टाइजिंग के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त...

Explore our articles