spot_img

Kabul: अफगानिस्तान में इस साल भी टूटा पोलियो सुरक्षा चक्र, चार वर्षीय लड़की बीमार

काबुल:(Kabul) अफगानिस्तान (Afghanistan) में इस साल पोलियो सुरक्षा चक्र टूट गया। यहां नांगरहार प्रांत में एक चार साल की लड़की पोलियो वायरस से संक्रमित पाई गई है। तालिबानी हुकूमत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 2023 में देश में पोलियो सुरक्षा चक्र टूटने की यह पहली घटना है। मंत्रालय का कहना है कि इस साल यह दुनिया का दूसरा मामला है।

अफगानिस्तान में साल 2020 में 56, 2021 में चार और 2022 में दो बच्चे पोलियो वायरस की गिरफ्त में आए थे। अधिकारियों का कहना है कि यह बीमारी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में अधिक है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में पोलियो विरोधी टीमों पर आतंकी हमले होते रहते हैं।

Explore our articles