spot_img

Ajmer: उप राष्ट्रपति धनखड़ आज आएंगे पुष्कर

अजमेर:(Ajmer) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) रविवार को एक घंटे के लिए तीर्थराज पुष्कर पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे यहां सुबह साढ़े दस बजे दिल्ली से हवाई मार्ग से पहुंचेंगे।

उप राष्ट्रपति को हेलीपैड से सीधे ब्रह्मामंदिर गोशाला मार्ग से होते हुए ब्रह्मा मंदिर में ले जाया जाएगा। पुजारी कृष्ण गोपाल वशिष्ठ द्वारा पूजन कराया जाएगा। ब्रह्मा मंदिर का इस मौके पर विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके बाद उप राष्ट्रपति जाट समाज के शिव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।

उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए ब्रह्मा मंदिर को एक घंटे पहले श्रद्धालुओं से खाली करा लिया जाएगा। उनके आगमन से पहले सिर्फ दो पुजारी की ही अनुमति होगी। सुरक्षा कारणों से मार्ग को आवागमन से भी मुक्त रखा जाएगा।

उप राष्ट्रपति की यात्रा के दृष्टिगत प्रशासनिक व सैन्य अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ रूट चार्ट तैयार किया है। अलग-अलग जगह अधिकारियों की तैनाती की गई है। उप राष्ट्रपति के काफिले में एक साथ तीन हेलीकॉप्टरों के उतरने को लेकर ब्रह्मा मंदिर के निकट सावित्री पहाड़ी की तलहटी में सार्वजनिक विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे अस्थाई हेलीपैड को थोड़ा विस्तार दिया गया है। शनिवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने लैंडिंग व टेकऑफ का ट्रायल किया।

उप राष्ट्रपति धनखड़ पुष्कर यात्रा के बाद सीधे नागौर के मेड़ता शहर में मीरा द्वार के निकट स्मारक परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और नागौर के लोकप्रिय जन नेता रहे स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

Mumbai : मंगलसूत्र को लेकर चर्चा में आईं कंगना

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह मंगलसूत्र पहने नजर...

Explore our articles