spot_img

Bangkok: थाईलैंड में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू

बैंकॉक: (Bangkok) थाईलैंड में आम चुनाव के लिए आज (Sunday) सुबह मतदान शुरू हो गया। थाईलैंड, दक्षिण पूर्व एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

भारतीय समयानुसार मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया। शाम 5 बजे मतदान समाप्त होगा। लगभग 52 मिलियन मतदाता अगले चार वर्ष के लिए 500 सीट वाली नई प्रतिनिधि सभा के सदस्यों का चयन करेंगे। संसद के निचले सदन में कुल 500 सीटे हैं।

इसमें से 400 निर्वाचन क्षेत्र की सीटें हैं और शेष 100 सीटों को प्रत्येक पार्टी के कुल वोट शेयर के अनुपात में वितरित किया गया है। साल 2014 में सैन्य तख्तापलट के बाद दूसरा मतदान है। सेना ने साल 2014 में निर्वाचित सरकार को बाहर कर एक रूढ़िवादी गुट को बहाल किया था।

थाईलैंड के दो प्रमुख दल फीयू थाई और प्रोग्रेसिव मूव फॉरवर्ड आम चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं। दोनों ने सेना को राजनीति से हटाने के लिए अभियान चलाया है । अरबपति थाकसिन शिनावात्रा की पार्टी फीयू थाई को जनमत सर्वेक्षण में बड़ी बढ़त हासिल है।

Mumbai : मंगलसूत्र को लेकर चर्चा में आईं कंगना

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह मंगलसूत्र पहने नजर...

Explore our articles