spot_img

Kolkata : कर्नाटक नतीजों पर ममता ने कहा, बदलाव का है जनादेश

कोलकाता: (Kolkata) कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर उत्साहित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे बदलाव का जनादेश करार दिया है।शनिवार अपराह्न मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि बदलाव के पक्ष में निर्णायक जनादेश देने के लिए कर्नाटक के लोगों को मेरा सलाम। क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यक वादी राजनीति अब हार चुकी है। केंद्र चाहे जितनी भी अपनी ताकत का इस्तेमाल कर ले, लेकिन जब लोग बहुलता और लोकतांत्रिक ताकतों को जिताना चाहते हैं तो उनकी मर्जी को कोई दबा नहीं सकता। यही कर्नाटक चुनाव का संदेश है और भविष्य के लिए सबक भी है।”

उल्लेखनीय है कि शनिवार को आए कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 113 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि भाजपा सौ के नीचे सिमट गई है। परिणाम के बाद देशभर में कांग्रेस दफ्तरों में जश्न का माहौल है। वहीं, गैर भाजपा राजनीतिक पार्टियां भाजपा पर तंज कस रही हैं।

Mumbai : मंगलसूत्र को लेकर चर्चा में आईं कंगना

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह मंगलसूत्र पहने नजर...

Explore our articles