spot_img

Chandigarh : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में 58 हजार वोटों से जीते आप के रिंकू

कांग्रेस की कर्मजीत कौर को हराया
चंडीगढ़: (Chandigarh)
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब हो गई। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर को 58 हजार 691 वोटों से हराकर लोकसभा में एंट्री करने में कामयाब हो गए। जालंधर के माध्यम से अब आप का लोकसभा में भी एक सांसद होगा। जालंधर लोकसभा कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद रिक्त हुई थी।

सुशील कुमार रिंकू पहले कांग्रेस में ही थे। चुनाव से पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और आप ने उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब तक हुए कुल 18 चुनावों में 14 बार कांग्रेस, दो बार अकाली दल तथा दो बार जनता दल यहां से विजयी रहे हैं। यह पहला मौका है, जब आम आदमी पार्टी को जालंधर में जीत हासिल हुई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लोकसभा के दो उपचुनाव हुए हैं, जिनमें से संगरूर उपचुनाव में आप को हार का सामना करना पड़ा था।

बीती 10 मई को हुई वोटिंग के बाद 13 मई को जालंधर में हुई मतगणना के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को कुल तीन लाख दो हजार 279 वोट मिले। कांग्रेस की कर्मजीत कौर को दो लाख 43 हजार 588 वोट, शिरोमणि अकाली दल के डॉ.सुखविंदर सुखी को एक लाख 58 हजार 445 वोट तथा भारतीय जनता पार्टी के इकबाल अटवाल को एक लाख 34 हजार 800 वोट मिले हैं। शिअद अमृतसर के गुरजंट सिंह को 20,354 वोट मिले हैं।

Mumbai : मंगलसूत्र को लेकर चर्चा में आईं कंगना

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह मंगलसूत्र पहने नजर...

Explore our articles