spot_img

JAMMU: जम्मू-कश्मीर में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई

जम्मू :(JAMMU) जम्मू-कश्मीर में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई जबकि मौसम विभाग ने रविवार को कश्मीर घाटी और जम्मू के अधिकांश स्थानों दोपहर और शाम के दौरान बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

श्रीनगर में पिछली रात के 10.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 6.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। काजीगुंड में पिछली रात को 8.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में 2.1 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुलमर्ग में पिछली रात के 4.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में पारा पिछली रात की तुलना में 7.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 6.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

जम्मू में पिछली रात के 19.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 6.3, बटोटे में 8.3, कटरा में 13.8 और भद्रवाह में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Pithoragarh : दिल्ली की प्राइवेट कार में मिलीं आदि कैलाश यात्रा की सवारियां, वाहन सीज व 35 हजार का जुर्माना

पिथाैरागढ़ : (Pithoragarh) जिले में एआरटीओ प्रवर्तन की चेकिंग अभियान जारी है। आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने...

Explore our articles