spot_img

Shimla: हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी भंडारी ऑनलाइन ठगी के शिकार

शिमला:(Shimla) हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं। उन्होंने करीब 80 हजार रुपये की चपत लगी है। भंडारी ने ऑनलाइन उत्पाद खरीदने के लिए गूगल पर अमेजॉन कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। छोटा शिमला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी एसपी शिमला संजीव गांधी ने दी।

पुलिस ने बताया कि गूगल पर दर्शाया गया अमेजॉन कस्टमर केयर साइबर अपराधियों ने क्रिएट किया था। यह बात भंडारी समझ नहीं पाए। साइबर अपराधियों ने उन्हें झांसा देकर एक ऐप डाउनलोड कराया। इस ऐप को ओपन करते ही भंडारी के खाते से दो बार क्रमशः 49900 और 30000 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति को कॉल बैक किया तो उसका मोबाइल बंद हो चुका था।

सनद रहे, भंडारी 1982 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। भाजपा शासित धूमल सरकार के दूसरे कार्यकाल में वह डीजीपी थे। 2012 में कांग्रेस के सत्तासीन होने के बाद तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने उन्हें डीजीपी पद से हटा दिया था।

Pithoragarh : दिल्ली की प्राइवेट कार में मिलीं आदि कैलाश यात्रा की सवारियां, वाहन सीज व 35 हजार का जुर्माना

पिथाैरागढ़ : (Pithoragarh) जिले में एआरटीओ प्रवर्तन की चेकिंग अभियान जारी है। आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने...

Explore our articles