spot_img

Amritsar: अमृतसर में हैरीटेज स्ट्रीट पर विस्फोट, कई लोग घायल

अमृतसर:(Amritsar) पंजाब के अमृतसर (Amritsar of Punjab) में हैरीटेज स्ट्रीट पर शनिवार रात करीब 12 बजे हुए विस्फोट में कई लोग घायल हो गए। सारागढ़ी पार्किंग में खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। कुछ कांच के टुकड़े श्रद्धालुओं को लगे। इससे 5-6 लोगों को मामूली चोट आई है।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कहा यह एक हादसा है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इसकी रविवार को फॉरेंसिक जांच होगी। बताया गया है घटना के समय हैरीटेज स्ट्रीट पर लोग टहल रहे थे।

विस्फोट से एक ऑटो का शीशा टूट गया। इस ऑटो से दूसरे राज्य की करीब छह पर्यटक लड़कियां आई थीं। पास ही बेंच पर सो रहे युवक के पैर में कांच का टुकड़ा लगा।

एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह का कहना है कि यह हादसा है। आतंकी घटना नहीं है। फॉरेंसिक टीमें रविवार को जांच करेंगी।

Pithoragarh : दिल्ली की प्राइवेट कार में मिलीं आदि कैलाश यात्रा की सवारियां, वाहन सीज व 35 हजार का जुर्माना

पिथाैरागढ़ : (Pithoragarh) जिले में एआरटीओ प्रवर्तन की चेकिंग अभियान जारी है। आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने...

Explore our articles