spot_img

Imphal: मणिपुर के कुछ जगह स्थिति नियंत्रण में, चुराचांदपुर जिले में कर्फ्यू में आंशिक ढील

इंफाल:(Imphal) अशांत मणिपुर के कुछ हिस्सों (parts of troubled Manipur) में स्थिति नियंत्रण में है। राज्य के हिंसाग्रस्त चुराचांदपुर जिले में आज सुबह सात बजे से 10 बजे तक (तीन घंटे) कर्फ्यू में आंशिक ढील दी गई है। रात को सरकार और विभिन्न हितधारकों के बीच बातचीत के बाद कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया गया था।
अशांत मणिपुर के कुछ हिस्सों

अधिकारियों का कहना है कि चुराचांदपुर जिले और उसके आसपास के इलाकों में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। मणिपुर में हुई जातीय हिंसा में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 16 शव चुराचांदपुर जिला अस्पताल के मोर्चरी और 15 शव इंफाल पूर्वी जिले के जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान में रखे हैं।

सेना ने चुराचांदपुर, मोरेह, काकचिंग और कांगपोकपी जिलों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर मणिपुर की स्थिति की समीक्षा की। बताया गया है कि केंद्र सरकार ने राज्य में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल और दंगारोधी वाहन भेजे हैं।

Explore our articles