spot_img

Surat : उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सूरत के सम्पत सारस्वत सम्मानित

समाज के अधिकारों की सुरक्षा से ही सुरक्षित राष्ट्र का निर्माणः राज्यपाल

सूरत : वाग्धारा फाउंडेशन की ओर से आयोजित “वाग्धारा सम्मान 2023” के समारोह में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए सम्पत सारस्वत बामनवाली को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सामाजिक सुरक्षा को संजीदगी भरा कार्य बताया। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों की सुरक्षा से ही सुरक्षित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

अंधेरी पश्चिम (मुंबई) के मुक्ति ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, अतिथि विशेष में शर्मिला राज ठाकरे तथा महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर भी मौजूद रहे।

एससीएल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्पत सारस्वत बामनवाली ने इस अवसर पर कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा वाले दौर में समाज के नैतिक मूल्यों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। जब कभी भी उनके विचारों का सम्मान देश के विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा होता है तो देश के हर कोने में सामाजिक कार्य करने वाले खुद को सम्मानित महसूस करते हैं। सैल्यूट तिरंगा के गुजरात प्रभारी सम्पत सारस्वत बामनवाली ने सैल्यूट तिरंगा के माध्यम से राष्ट्रवाद पर किए जा रहे कार्यों से भी अवगत करवाया। संस्था द्वारा महिला सशक्तीकरण, तिरंगे के सम्मान के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में बताया।

Explore our articles