spot_img

Meerut : मेरठ में अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, दो बदमाश गिरफ्तार

मेरठ : किठौर थाना क्षेत्र में ईशापुर मोड पर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करके अवैध हथियार और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए।

नगर निकाय चुनाव के दौरान पुलिस अवैध शस्त्र सप्लाई करने वालों की धरपकड़ में जुटी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात कमलेश बहादुर और सीओ किठौर रुपाली राय के निर्देशन में किठौर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। किठौर पुलिस ने सूचना पर ईशापुर मोड़ के सामने ईंख के खेत से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये दोनों बदमाश अवैध शस्त्र बना रहे थे। उनके पास से अवैध निर्मित तमंचों, जिन्दा कारतूस एवं अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।

पकड़े गए बदमाश राधना गांव निवासी शकील और भूरे है। उनके पास से पांच अवैध तमंचे 315 बोर, चार अवैध तमंचे 12 बोर, चार जिंदा कारतूस और अवैध शस्त्र बनाने वाले उपकरण मिले। बदमाशों के खिलाफ पहले से ही मुकदमे दर्ज है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, मनोज कुमार, दुर्गेश कुमार, ओमवीर सिंह, धर्मेंद्र हुड्डा, बिजेंद्र कुमार शामिल रहे। शनिवार को बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Explore our articles