spot_img

Bhopal: पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक आज कांग्रेस में शामिल होंगे

भोपाल:(Bhopal) मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा (Former Chief Minister and BJP) के संस्थापक सदस्य रहे कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी आज कांग्रेस में शामिल होंगे। इससे पहले वह 74 बंगले स्थित अपने सरकारी आवास बी-30 से पिता की तस्वीर लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे।

पूर्व मंत्री दीपक जोशी सादे समारोह में आज कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से भोपाल न आने का आग्रह किया है। दीपक ने कहा कि पिता को राजनीति का संत कहा जाता है। वे सदैव दिखावे से दूर रहे। इसलिए वह बिना किसी ताम झाम के साथ अकेले कांग्रेस दफ्तर पहुंचेंगे।

दीपक जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता मुख्यमंत्री रहे। भोपाल से सांसद रहे। वहां से वोटर रहे। लेकिन उनके नाम पर कुछ नहीं है। उनका स्मारक बनाने की मांग की, तो कमलनाथ जी ने पूछा बताइए कहां जमीन चाहिए। उन्होंने हाटपिपलिया में तीन महीने में जमीन का आवंटन कर दिया। जबकि शिवराज जी को 30 महीने स्मारक की स्वीकृति देने में ही लग गए।

Explore our articles