spot_img

Mirzapur: पशु विज्ञान संकाय बरकछा के छात्रों ने जम्मू कश्मीर में लहराया परचम

मीरजापुर:(Mirzapur) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय बरकछा के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर (Rajiv Gandhi South Campus) में स्थित पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के छात्रों ने एक बार फिर देश में अपना परचम लहराया है। जम्मू कश्मीर के सुहामा श्रीनगर स्थित पशु विज्ञान संस्थान में आयोजित शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 31वें एसएपीआई राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन व संगोष्ठी में भारत के पशु फिजियोलाजिस्ट (एसएपीआई) क्विज प्रतियोगिता का राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया है। चतुर्थ प्रोफेशनल वर्ष के बीवीएससी व एएच के छात्र रोहित सिंह व सार्थक पंडित ने अपनी प्रतिभा काे साबित किया है। यह प्रतियोगिता पशु चिकित्सा फिजियोलाजी विभाग, एफवीएससी एंड एएच, सुहामा की ओर से शुक्रवार को आयोजित की गई थी। छात्रों का नेतृत्व डा. मनीष कुमार व डा. मुकेश भारती ने किया।

Explore our articles