spot_img

Medininagar : नेतरहाट विद्यालय के छात्र ने बढ़ाया मान

मेदिनीनगर : नेतरहाट आवासीय विद्यालय के द्वितीय आश्रम वर्ग के आनंद आश्रम के छात्र आर्यन गुप्ता ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन हैदराबाद के तत्वावधान में अखिल राष्ट्रीय स्तर पर युवा वैज्ञानिक खोज कार्यक्रम के तहत आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है।

इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इसरो (इसरो) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में आर्यन ने नवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। “होनहार बिरवान के होत हैं चिकने पात” मुहावरे को चरितार्थ करते हुए यह छात्र अपने कक्षा का भी सर्वोत्कृष्ट छात्र रहा है। साथ ही यह विद्यालय छात्र प्रभारी मंडल का भी एक सक्रिय सदस्य है। विज्ञान में विशेष तौर पर भौतिकी में उसकी गहरी रुचि है।

आर्यन गुप्ता भौतिकी शिक्षक डॉ राजेश चंद्र गुप्ता का बड़ा पुत्र है। वह पिता की तरह ही अंतरिक्ष विज्ञान में गहरी समझ रखता है। आर्यन की इस उपलब्धि पर विद्यालय में उनके सहपाठियों एवं सभी शिक्षकों के बीच हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने सम्मेलन में आर्यन गुप्ता को सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि चयनित प्रतिभागियों को 14 मई से 27 मई तक इसरो हैदराबाद में अंतरिक्ष की विशेषताओं एवं बारीकियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाना है।

Explore our articles