spot_img

Kathmandu : नेपाल के संखुवासभा में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पांच जख्मी

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के संखुवासभा जिले में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलट समेत पांच लोग जख्मी हो गए। दोनों पायलटों की हालत गंभीर है।जिले के सहायक मुख्य जिला अधिकारी मोहन घिमिरे ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि दुर्घटना में घायल तीन लोगों को काठमांडू लाया गया है। बाकी दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उनको संखुवासभा के अस्पताल में ही भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि यह हेलीकॉप्टर सिमरिक एयर का था, जो अपर अरुण हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के सिलसिले में अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हेलीकॉप्टर का पंखा पहाड़ी से टकरा गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

Explore our articles