spot_img

Rajgarh: करंट से युवक की मौत के मामले में दो ठेकेदार पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज

राजगढ़:(Rajgarh) शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र (City Biaora Police Station Area) में तीन सप्ताह पूर्व ग्राम ढ़कोरा रोड़ पर विधुत पोल पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को मर्ग जांच के आधार पर लापरवाही बरतने पर दो ठेकेदारों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

इस संबंध में थानाप्रभारी राजपालसिंह राठौर का कहना है कि 16 अप्रैल को ग्राम ढ़कोरा रोड़ पर विधुत पोल पर काम करने के दौरान 22 वर्षीय मिथुन यादव निवासी गिंदौरहाट की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की, जिसमें ज्ञात हुआ कि विधुत ठेकेदारों ने लापरवाही बरतते हुए उसे कार्य कराया, जिसकी करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने ठेकेदार गोकुल पुत्र सुंदर गिर निवासी ब्यावरा, नरेश पुत्र शिव गिर निवासी बापचा थाना मलावर के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Explore our articles