spot_img

Begusarai : रेलवे सुरक्षा बल के अभियान में 163 टिकट दलाल गिरफ्तार

बेगूसराय : पूर्व मध्य रेल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अप्रैल माह में रेलवे टिकट की दलाली करने वाले तथा चलती रेलगाड़ियों पर पत्थर मारने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि अभियान के दौरान 525 रेलवे टिकट दलालों के ठिकानों पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा छापा मारकर 163 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 59 लाख 48 हजार 148 रुपये मूल्य का रेल टिकट बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार टिकट दलालों के विरुद्ध 161 मामले पंजीकृत करते हुए न्यायिक कार्यवाही के लिए रेलवे न्यायालय को अग्रसारित किया गया है। इस दौरान चलती रेलगाड़ियों पर पत्थर मारने की घटित 25 घटनाओं में 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

रेलवे ट्रैक के निकटवर्ती गांवों तथा कस्बो में रहने वाले लोगों, स्कूल एवं कॉलेज इत्यादि जगहों पर 398 जागरुकता अभियान चलाया गया। समाचार माध्यमों एवं सोशल मिडिया के माध्यम से भी जागरुकता अभियान नियमित रुप से चलाया जा रहा है। जिससे रेलगाड़ियों पर पत्थर मारने की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Explore our articles