अखनूर : मिशन शक्ति के अंतर्गत गुरूवार को एक कार्यक्रम का आयोजन सोशल वेलफेयर विभाग द्वारा भारदा पंचायत में करवाया गया। इस कार्यक्रम में डीडीसी अखनूर शारदा भाऊ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
महिला शक्ति को विभाग द्वारा संचालित योजनायों की जानकारी दी गयी जिनमें बेटी पढ़ायो बेटी बचायो, रोजगार सृजन, लाडली बेटी, मैरेज असिस्टेंस, पेंशन आदि योजनायों की विस्तार से जानकारी दी गयी। विभाग द्वारा आई हुई अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से आई हुई नारी शक्ति को अपना खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए कई योजनायों के बारे में बताया।
अधिकारी खुशबू कुमारी ने महिलायों को मशरूम, टेडी वेयर, जूट मैट आदि के स्वयं सहायता समूह बनाकर रोजगार स्थापित करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 30 से 40 मालियाएँ अगर एक पंचायत से समूह बनाकर कोई भी कार्य शुरू करना चाहती हैं तो उनको ट्रेनिंग आदि पंचायत में ही उपलब्ध करवाई जायेगी।
डीडीसी शारदा भाऊ ने सभी महिलायों को जागरूक करते हुए कहा कि आज के युग में नारी शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है। महिलायों को स्वयं का रोजगार स्थापित कर अपने पैरों पर खडा होना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं महिला वर्ग के लिए चलाई गयी हैं जिनका लाभ हम सबको उठाना चाहिये।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा अखनूर रजनी शर्मा, नीलम कुमारी, शशि प्रभा, उपाध्यक्ष अखनूर जिला शोभा राम व अन्य शामिल रहे।


