spot_img

Samba : शराब पति की प्रताड़ना से तंग आकर मंजीत ने की थी आत्महत्या : बेनाम तोष

सांबा : सुपवाल निवासी 38 वर्षीय मंजीत कौर की संदिगध परिस्थितयों में हुई मौत मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी पति को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलबीर सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी नई बस्ती सुपवाल तहसील विजयपुर जिला सांबा के रूप में हुई है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला पुलिस प्रमुख बेनाम तोष ने बताया कि सुपवाल निवासी महिला की रहस्यमयी मौत के मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत शुरू की गई जांच में अब धारा 306/498-ए आईपीसी को भी जोड़ा गया है। वर्ष 2020 में मार्च माह के दौरान महिला की संदेहास्पद मौत की सूचना प्राप्त हुई और इस पर पूछताछ की गई। पोस्टमॉर्टम कराया गया, विसरा एफएसएल भेजा गया एवं अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और पर्याप्त सबूत एकत्र किए हैं और निष्कर्ष निकाला है कि मृतक मनजीत कौर ने अपने शराबी पति द्वारा किए गए उकसाने/शारीरिक प्रताड़ना के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मृत्यु से ठीक पहले उसे बेरहमी से पीटा था। सिर में गंभीर चोट लगने और उसके बाद देर शाम 9 बजे रात के अंधेरे में अपने घर के लॉन में एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि सांबा जिले में रहस्यमय मौत के सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा और इसमें शामिल आरोपियों को कानून के तहत गिरफ्तार किया जाएगा।

New Delhi : एयर इंडिया की घरेलू उड़ानें 899 रुपये तक महंगी, नया किराया 8 अप्रैल से होगा लागू

फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किये जाने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दाम २६ हजार तक बढ़ेंगेनई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट के कारण...

Explore our articles