मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह हाल ही में बॉडीगार्ड सचिन अंजारलेकर के शादी समारोह में शामिल हुए। बॉडीगार्ड की शादी में कार्तिक बेहद प्लेन आउटफिट में पहुंचे थे। उन्होंने पीले रंग की शर्ट और जींस पहन रखी थी।
कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉडीगार्ड की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “सचिन और सुरेखा को शादी की शुभकामनाएं।” कार्तिक आर्यन की इन फोटोज पर फैंस ने भी कमेंट किए हैं और अब ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गयी हैं।
कार्तिक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह इस समय अपनी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘आशिकी-3’ और ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। कार्तिक बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में स्क्रीन शेयर करेंगे।


