श्रमिक कर्मचारी संघ कार्य समिति की चेतावनी
मुंबई : मजदूरों को अमानवीय बनाने वाले ”फोर लेबर कोड बिल’ को केंद्र सरकार तुरंत वापस ले, नहीं तो केंद्र व राज्य सरकारों की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ कड़ा संघर्ष करने की तैयारी है। अगले आंदोलन के लिए गांव, गली-गली में सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी व जनविरोधी नीति से लोगों को अवगत कराया जाएगा और नौ अगस्त को महाआंदोलन चलाया जाएगा। यह चेतावनी 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिक कर्मचारी संघ की ओर से कार्यसमिति ने दी है।
मुंबई में आयोजित श्रमिक बैठक में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेंड यूनियन (सीटू) और समिति के नेता कॉमरेड विवेक मोंटेरो ने चेतावनी दी कि अगले आंदोलन के लिए गांव,गांव, गली कूचों में श्रमिकों, किसानों और लोगों के खिलाफ सरकार की नीति के बारे में जन जागरूकता फैलाई जाएगी। 9 अगस्त को गांवों और गलियों में और एक महान आंदोलन शुरू किया जाएगा।


