spot_img

Jalalpur : ग्रामपंचायत रुधौली में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

जलालपुर : विकासखंड जलालपुर के ग्रामपंचायत रुधौली माफी में जन शिक्षण केंद्र कुटियवा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। “हम मजदूर मुट्ठी भर दाना क्या खाए क्या दान करें…., मजदूर अधिकार जिंदाबाद के नारों के साथ किया गया। इस आयोजन मे सावित्री बाई फुले नारी संघ के आधे सैकड़े से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। मजदूर सभा को संबोधित करते हुए जन शिक्षण केंद्र की सचिव पुष्पा पाल ने कहा कि सरकारी कल्याणकरी योजनाओं से मजदूरों को जोड़ना हम सबका कर्तव्य है।

‘मनरेगा कानून गरीब की रोटी और गरीब का नून है, और साथ ही यह भी बताया कि सरकार के पास मजदूर अधिकार के लिए योजनाए, तो बहुत है लेकीन मजदूरों को इन योजनाओं की जानकारी नहीं है इन जानकारियों तक उनकी पहुंच नहीं है,उन्हें अपने जानकारी को बढ़ाना होगा और योजनाओं तक अपनी पहुंच बनानी होगी। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के कार्यक्रम समन्वयक रामस्वरुप ने बताया कि यदि आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है तो मजदूरों के श्रम से आगे बढ़ रहा है।

जिस दिन यही मजदूर अपनी मजदूरी बंद कर देगा, उस दिन भारत का क्या पूरी दुनिया का विकास रुक जाएगा और बड़े-बड़े उद्योगपति पूंजी-पतियों के कल कारखानों में ताले लग जाएंगे और उन्होंने मजदूर दिवस पर विस्तार से चर्चा किया और बताया कि सबसे पहले मजदूर दिवस अमेरिका में मनाया गया था। नारी संघ की अगुआ लीडर बिन्दु, चंद्रमा, बादाम ने कहा कि इस महंगाई से त्रस्त मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी कम से कम 500 हो और 365 दिन काम के लिए जोरदार समर्थन की बात की, इसके साथ शिक्षा और स्वास्थ की सेवाओं के लिए अच्छी व्यवस्था की मांग की। कार्यक्रम मे नारी संघ से शर्मिला, सूर्यकला, सुंदरावती, सरोज, गीत के साथ जन शिक्षण केंद्र से हरीराम, सिद्धार्थ, उदयभान, सारिका, पुनीता, रामस्वरूप, शर्मिला, शशी के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “गउवां मनरेगा कनूनवां, घर में काम कमाईं ना ताजीदा कलकत्ता रंगुनवां घर में काम कमाईं ना..” मजदूर अधिकार जिन्दाबाद के नारों के साथ किया गया।

Mumbai : देर रात सलमान खान की पोस्ट वायरल

मुंबई : (Mumbai) सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने तड़के सुबह करीब...

Explore our articles