spot_img

Ajmer : रक्त की कमी को दूर करने के लिए आगे आए आईटी कार्मिक

अजमेर : राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के समस्त आईटी कार्मिकों ने सामूहिक अवकाश पर रहते हुए हड़ताल के आठवें दिन सोमवार को जेएलएन अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान कर विरोध दर्ज कराया।

राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ इकाई अजमेर की जिलाध्यक्ष तृप्ति पाराशर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी के आह्वान पर शुरू हुए महंगाई राहत कैंप का लगातार बहिष्कार किया जा रहा है। जिले के समस्त सूचना सहायक एवं सहायक प्रोग्रामर 24 अप्रैल से सामूहिक अवकाश पर हैं। इसी क्रम में सोमवार को आईटी कर्मियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर जेएलएन चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में 22 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों ने तृप्ति पाराशर, अमित शर्मा, खेमराज टांक, पवनेश गुर्जर, गजेंद्र कच्छावा, कमल ज्योतियाना, मोहित गुप्ता, कमल तेजवानी, गजराज सिंह चौहान, सरिता माहेश्वरी, तेजेंद्र सिंह, दुर्गेश कुमार गहरवार, राहुल गहलोत, सुरेंद्र सिंह, शिवाली भाकर, पवन कुमार यादव, रवि कुमार, योगेश यादव एवं सोमपाल सिंह शामिल थे।

पाराशर ने बताया कि यदि राज्य सरकार द्वारा संघ की मांगे नहीं मानी गई तो 3 मई से सरकार के खिलाफ जयपुर में होने वाले महापड़ाव में भी जिले से आईटी कार्मिक सम्मिलित होंगे। राज्य सरकार से हुए लिखित समझौते को डेढ़ वर्ष से अधिक का समय बीत जाने पर भी आज तक कार्यवाही नहीं की गई। विभाग एवं राज्य सरकार की ओर से हमेशा आश्वासन ही प्राप्त हुआ है। परिणाम स्वरूप मजबूर होकर आईटी यूनियन को यह कदम उठाना पड़ा।

जिलाध्यक्ष पाराशर ने बताया कि पूर्व में अजमेर आईटी कार्मिकों द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। इसके बाद 24 अप्रैल से शुरू हो रहे राहत बचत कैंप का बहिष्कार कर जिले के समस्त सूचना सहायक एवं सहायक प्रोग्रामर सामूहिक अवकाश पर चले गए। साथ ही आईटी कार्मिक अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट हो गए। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट के बाहर सांकेतिक धरना दिया गया तथा विरोध प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को विरोध स्वरूप अजमेर शहर के जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया तथा शनिवार को अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से बजरंगढ़ चौराहा स्थित शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकाला गया।

Varanasi : वाराणसी में 231 कमर्शियल सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी की आशंका

वाराणसी : (Varanasi) उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में घोसाबाद क्षेत्र में सबरवाल गैस एजेंसी पर छापेमारी में 231 कमर्शियल सिलेंडर पकड़ने वाले जिला...

Explore our articles