spot_img

Entertainment: अरविंद अकेला कल्लू के साथ फिल्म ‘मेरे जीवन साथी’ बना रहे हैं निशांत उज्जवल

सामाजिक और पारिवारिक फिल्मों को लेकर भोजपुरी में मशहूर निर्माता निशांत उज्जवल एक और नई फिल्म के साथ जल्द ही नज़र आने वाले हैं। फिल्म का नाम ‘मेरे जीवन साथी’ है (My life partner)। इस फिल्म के लिए उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार और युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू को कास्ट किया है। साथ ही कल्लू के अपोजिट साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की नई सनसनी मेघाश्री नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ हो रहा है।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल उत्तर प्रदेश के जौनपुर और बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में व्यापक स्तर पर चल रही है। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं, जो अब तक कई बड़ी और सुपर हिट फिल्में दे चुके हैं। फिल्म में भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे पर एक बेहतरीन गाना फिल्माया जा चुका है, जिसके लिए आपको थोड़ा दिल थाम कर बैठना होगा।

निशांत उज्जवल ने बताया कि भोजपुरी फिल्म ‘मेरे जीवन साथी’ स्वस्थ मनोरंजन और फिल्म मेकिंग कला की अद्भुत कृति होने वाली है। यह भी मेरी अन्य फिल्मों की तरह परिवार, संस्कार और मानवीय मूल्यों के इर्द गिर्द होने वाली है। फिल्म भोजपुरी फिल्म ‘मेरे जीवन साथी’ कमर्शियल होते हुए भी मनोरंजन से भरपूर और क्लास फिल्म की तरह बन रही है। हमारी फिल्म कहानी प्रधान होती है।

इसका अंदाजा दर्शकों को इस फिल्म के रिलीज के बाद होगा, जब वे इसे सिनेमाघरों में दिखेंगे। हम अपनी फिल्मों से महिला और पारिवारिक दर्शकों को भी जोड़ते आए हैं, जो सिलसिला इस फिल्म में भी जारी रहेगा। फिल्म मेरे जीवन साथी’ कहानी के अलावा गीत, संगीत के साथ नृत्य और एक्शन के मामले में भी बेहतरीन बन रही है। इसलिए हमें लगता है कि हमारी फिल्म ‘मेरे जीवन साथी’ साल की हायरेटेड चुनिंदा फिल्मों में से एक होगी।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles