spot_img

Mumbai : छत्रपति संभाजी नगर में अपने दोनों बेटों को कुएं में फेंकने वाला शराबी पिता गिरफ्तार

मुंबई: (Mumbai) छत्रपति संभाजी नगर जिले चिकलठाणा इलाके में अपने ही दो बेटों को कुएं में फेंकने वाले शराबी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे को बचा लिया गया है। इस घटना से जिले में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार राजू प्रकाश भोसले (35) शुक्रवार को रात करीब आठ बजे शराब के नशे में धुत होकर चिकलठाणा स्थित अपने घर लौटा। इसके बाद घर में राजू का पत्नी के साथ मामूली विवाद हो गया। इससे नाराज होकर राजू ने अपने दो बेटों को कुएं में फेंक दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले मौके पर जमा हो गए और दोनों बच्चों को बचाने का प्रयास करने लगे। इसमें नौ वर्षीय शिवम बचा लिया गया, लेकिन उसके छोटे भाई श्रेयस (7) की कुएं में डूबने मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इसके बाद शनिवार को सुबह पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।

Explore our articles