spot_img

Gurugram : नौसेना के पूर्व कुुक ने पत्नी की हत्या कर किए टुकड़े

थाना मानेसर क्षेत्र में महिला के अधजले शव के मामले में सुलझी गुत्थी

अपराध शाखा ने हत्यारे पति को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम : नौसेना के एक पूर्व कुक ने अपने अवैध संबंधों में बाधा बनीं पत्नी की पहले हत्या की और फिर उसके टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। सुबूत मिटाने के लिए शव को आग भी लगा दी। अपराध शाखा मानेसर ने इस ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी जितेंद्र से पूछताछ की जा रही है।

21 अप्रैल 2023 को पुलिस को महिला का अधजला शव मानेसर क्षेत्र के गांव कुकडोला में मिला था। शव से हाथ व सिर काटे गए थे। सिर्फ धड़ ही बचा था। पुलिस महिला के हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस को शक था कि यह हत्या महिला के पति ने की है। पत्नी सोनिया शर्मा (28) की हत्या करके टुकड़े करने के आरोपी पति नौसेना के पूर्व कुक जितेंद्र को मानेसर से ही गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र गांधी नगर का रहने वाला है। फिलहाल वह मानेसर में किराए के मकान में रहता था। उनकी 8 साल की बेटी भी है।

महिला का शव कुकडोला गांव निवासी उमेद सिंह के किराए के खेत में बने दो कमरों में से एक से मिला था। उमेद सिंह ने पचगांव चौक से कसान गांव तक जाने वाली सड़क के किनारे आठ एकड़ जमीन लीज पर ली थी। बीती 21 अप्रैल को उमेद सिंह के पड़ोसी ने उसे फोन करके बताया था कि उसके खेत के एक कमरे से कुछ धुआं निकल रहा है। जब वह खेत में गया तो मुझे कमरे में आधा जला हुआ धड़ मिला। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि वह महिला का है। बीते रविवार को महिला के कटे हुए दोनों हाथ के अलावा उसका सिर बुधवार को खेड़कीदौला क्षेत्र में मिला। उमेद सिंह की शिकायत पर मानेसर थाने में हत्या और सबूत मिटाने, छिपाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया।

अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर की थी पत्नी की हत्या

आरोपी जितेंद्र ने पूछताछ में बताया कि बिहार की रहने वाली एक लड़की से साल 2018 में उसकी मुलाकात रेलगाड़ी में हुई थी। इसके बाद वे दोनों करीब आ गए। इन दोनों का एक लड़का भी है। उसकी पत्नी सोनिया शर्मा को उसके अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया। इस कारण उनका झगड़ा होने लगा। झगड़ा खत्म करने के लिए उसने अपनी पत्नी सोनिया शर्मा की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके हाथ, पैर व गर्दन काट दिए। फिर शव के टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में डालकर एक ट्रॉली बैग में डाल दिया। उसे बाइक पर रखकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक आया। खेड़कीदौला क्षेत्र में उसने पैर को फेंका, मानेसर की पहाडिय़ों में हाथ तथा केएमपी टोल के निकट गंदे तालाब में गर्दन को फेंक दिया था।

New Delhi : टी20 विश्व कप की तैयारी में न्यूजीलैंड को मिली मजबूती, इंग्लैंड के खिलाफ डिवाइन ने दिखाया दम

नई दिल्ली : (New Delhi) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम (New Zealand women's cricket team) ने कैंटरबरी में खेले (played in Canterbury) गए दूसरे टी20...

Explore our articles