spot_img

Deoria : पिछली सरकारों में मंत्रियों की भैंस और बकरी ढूंढने का काम करती थी पुलिस : ब्रजेश पाठक

भाजपा सरकार में चुन-चुन कर अपराधियों को गोली मार रही है पुलिस : ब्रजेश पाठक

देवरिया : नगरी निकाय चुनाव में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पिछली सरकारों में मंत्रियों की भैंस और बकरी को ढूंढने का काम यूपी पुलिस करती थी, जबकि अब भाजपा की सरकार में चुन-चुन कर अपराधियों को गोली मार रही है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी(सपा) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इनकी जब प्रदेश में सरकार थी तब उत्तर प्रदेश को देश में ही नहीं विदेशों में भी गुण्डे व माफियाओं के प्रदेश के रूप में जाना जाता था। उनकी पार्टी अपराधियों को लोकसभा व विधान सभा का टिकट देकर सुशोभित करती थी, अब योगी सरकार में गले में तख्ती लगाकर जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

वह उक्त बातें शुक्रवार को देवरिया शहर के एक मैरेज सभागार में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता और कार्यकाल दोनों बेमिसाल हैं। वैश्विक महामारी कोरोना काल में जहां विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका की सरकार डगमगाने लगी और वहां के लाखों लोग भोजन, दवा के अभाव में काल के गाल में समा गए। जबकि भारत में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर के भाजपा के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने जन-जन को सुरक्षित स्थानों पर आसानी से पहुंचाने से लेकर रसोई घर तक की चिंता करने का कार्य किया और भोजन दवा से लेकर मुफ्त वैक्सीनेशन कराने का कार्य किया। दुनिया के सैकड़ों देशों में वैक्सीन की आपूर्ति कर विश्व पटल पर भारत को मजबूत करने का कार्य किया।

उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि आपके वोट से जैसे देश व प्रदेश का नाम विश्व पटल पर छाया है। उसी तरह नगर पंचायतों में भी कमल खिलाना है और मोदी-योगी के हाथों को मजबूत कर ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास की गंगोत्री बहाना है। कहा कि कमल खिलेगा-देवरिया निखरेगा।

उन्होंने देवरिया को अपना घर बताया और कहा कि जनपद के विकास में धन कमी कभी आड़े नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश के मानचित्र पर देवभूमि से जाने जाने वाला देवरिया राज्य में विकास का मॉडल बनेगा।

सभा को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी, प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक दीपक मिश्रा शाका,जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह,जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता,महेन्द्र यादव,विजय कुमार दूबे, मारकंडेय शाही,रविन्द्र प्रताप मल्ल,कमलेश शुक्ला,जनार्दन तिवारी, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी,प्रमोद शाही,रविन्द्र किशोर कौशल,अम्बिकेश पाण्डेय,निशिरंजन तिवारी,हरेन्द्र जायसवाल, सुबोध जायसवाल,राजेश कुमार मिश्रा,अरुण कुमार सिंह,पवन मिश्रा,अजय दूबे,अजय शाही,अर्चना पाण्डेय,निर्मला गौतम,भारती शर्मा संबोधित किया।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles