spot_img

MUMBAI : ‘धूम-4’ में नेगेटिव रोल निभाएंगे जॉन अब्राहम

मुम्बई : यशराज फिल्म्स की ‘धूम’ हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फ्रेंचाइजी में से एक है। ‘धूम’, ‘धूम-2’और ‘धूम-3’ के बाद खबर है कि यशराज फिल्म्स इस फ्रेंचाइजी की चौथी क़िस्त लेकर आएगा। 2004 में रिलीज हुई ‘धूम’ के पहले एपिसोड में अभिनेता जॉन अब्राहम ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। ‘धूम-2’ में ऋतिक रोशन और ‘धूम-3’ में आमिर खान निगेटिव रोल में नजर आए थे। अब ‘धूम-4’ में एक बार फिर जॉन को लिया गया है और ऐसी चर्चा है कि वह निगेटिव रोल निभाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक “इस साल की शुरुआत में जॉन ने शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ में अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। लोगों ने जॉन को नेगेटिव रोल में पसंद किया। इसलिए अगर यश राज (वाईआरएफ) फिल्म्स जॉन को धूम फ्रेंचाइजी में वापस लें, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। जॉन पिछले कुछ दिनों से वाईआरएफ के साथ लगातार संपर्क में हैं और उनके साथ कई मीटिंग भी कर चुके हैं।” दिलचस्प बात यह है कि ‘पठान’ में उनकी भूमिका को निर्माता आदित्य चोपड़ा ने भी सराहा था। उन्होंने यह भी कहा कि वह जॉन को एक बार फिर ‘धूम’ में देखना पसंद करेंगे।

‘धूम’ फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। यशराज फिल्म्स ने 2015 में ‘धूम-4’ की घोषणा की थी, लेकिन उसके बाद से फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं आया। हालांकि फैंस ने ‘धूम-4’ में जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की इच्छा जताई है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles