spot_img

Kullu : कुल्लू में व्यास नदी में राफ्ट पलटने से मुंबई के पर्यटक की मौत

कुल्लू: (Kullu) कुल्लू मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र में व्यास नदी में एक राफ्ट पलट गई। इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि छह अन्य पर्यटकों को पायलट व सहायक द्वारा बचा लिया गया है।25 पर्यटकों का ग्रुप मनाली घूमने आया था। यह ग्रुप शुक्रवार को व्यास नदी की लहरों का आनंद लेने पहुंचा। राफ्टिंग प्वाइंट बबेली से राफ्ट में सात पर्यटक सवार हो कर निकले लेकिन पुलिस लाइन के ठीक सामने पत्थर से टकराने के कारण राफ्ट पलट गई। राफ्ट के पायलट ओर सहायक द्वारा सभी पर्यटकों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने एक पर्यटक को मृत घोषित कर दिया। एक घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान हरेश (59) पुत्र नागिन दास शाह निवासी निरलोन सिद्धार्थ, मोती लाल नगर, गोरेगांव पश्चिम मुंबई महाराष्ट्र के रूप में हुई है। घायल की पहचान जेश्री गांधी (57) पत्नी राजेश गांधी निवासी अंधेरी मुंबई , महाराष्ट्र के रूप में हुई है। राफ्ट में सवार अन्य लोग स्वस्थ हैं।

Explore our articles