spot_img

Azamgarh : जर्जर सड़क से परेशान नगरवासियों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का लगाया ‘बैनर’

आजमगढ़: (Azamgarh) जिले में गड्ढा मुक्ति का अभियान भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। जनप्रतिनिधि से लेकर शासन व प्रशासन तक शिकायत भी हुई, लेकिन हालत नहीं सुधरे। अब नगर निकाय के मतदान में महज चंद दिन बचे हैं तो लोग अब विरोध में उतर आए हैं। बीच शहर में पुरानी कोतवाली से दलालघाट जाने वाली सड़क करीब पांच वर्षो से गड्डा मुक्ति नहीं होने से नाराज लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।नगर के बीच शहर के पुरानी कोतवाली से दलालघाट जाने वाला मार्ग पर टूटी सड़कें अपनी कहानी बयां कर रही है। इसी टूटी सड़क पर करीब पांच वर्षो से चलने को विवश नगर के व्यापारी व वार्डो के लोग विरोध में उतर आए हैं।

आसिफगंज के रहने वाले व्यापारियों का कहना करीब पांच वर्षो से यह सड़क टूटी है। पूरे जिले की सड़के बन गई, लेकिन यह सडक नहीं बनी। यही नहीं इसकी शिकायत सांसद से की गई। नगर पालिकाध्यक्ष व डीएम से की गई, लेकिन सड़क नहीं बनी। जिसके कारण थक हारकर अब नगर पालिका का चुनाव है तो पूरे मोहल्ले के लोग मतदान के बहिष्कार करने का फैसला लिये हैं। इस वार्ड के लोग सड़क नहीं बनने पर मतदान का बहिष्कार करेंगे।

Explore our articles