spot_img

Bhagalpur: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो को मारी टक्कर, 15 लोग घायल

भागलपुर:(Bhagalpur) जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र (Sultanganj police station area) के कासिमपुर के समीप शुक्रवार को हुए सड़क दुघर्टना में करीब 15 लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि भागलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप वैन ने सुल्तानगंज की ओर से आ रही यात्रियों से भरी एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सभी ने मिलकर घायलों को इलाज के लिए सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो गंगा घाट से सवारी लेकर भागलपुर की ओर जा रही थी। तभी भागलपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही थी पिक अप वैन ने कासिमपुर के समीप जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो में सवार लगभग 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है पिकअप वैन का चालक वैन को लापरवाही से तेज रफ्तार में चला रहा था। वह अब्जूगंज के समीप भी एक साइकिल सवार और जुगाड़ गाड़ी को ठोकर मारते हुए आ रहा था।

इस घटना में अधिकतर घायल परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों में मकनपुर निवासी मंजू देवी, परबत्ता थाना क्षेत्र नयागांव गुड़ियासी निवासी जितेंद्र शाह, रूपम देवी, 6 वर्षीय मीनाक्षी कुमारी, 11 वर्षीय अभिजीत कुमार, 11 वर्षीय आयुष कुमार, 10 वर्षीय साक्षी कुमारी, मीरा देवी तिलकपुर निवासी, पल्लवी कुमारी परबत्ता निवासी, अशोक शाह डुमरिया निवासी, शुभम कुमार नसोपुर निवासी, सूरज यादव डुमरिया निवासी, उमेश पंडित नयागांव निवासी, अभिषेक कुमार कटहरा निवासी, सिंटू यादव जुगाड़ गाड़ी चालक शामिल हैं।

गंभीर रूप घायल से आठ लोगों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सुलतानगंज पुलिस घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर घटना की छानबीन में लग गई है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles