नई दिल्ली:(New Delhi) देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 7,533 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस (corona virus) से संक्रमित 28 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 11,047 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 4,43,47,024 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53,852 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 3.62 प्रतिशत है।
टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 4,775 खुराक दी गई है। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2,08,112 लोगों की जांच की गई। अबतक कुल 92.63 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।


