spot_img

Washington: चुनाव से पहले फिर मुसीबत में ट्रंप, लगा यौन शोषण व दुष्कर्म का नया आरोप

वाशिंगटन:(Washington) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक बार फिर मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं। चुनाव से पहले ट्रंप फिर मुसीबत में घिर गए हैं। उन पर यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि वे वापस नहीं आए तो अमेरिका अराजकता में उतर जाएगा। वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने रास्ते से भटक गया है।

हाल ही में बाइडन द्वारा दोबारा चुनाव लड़ने की घोषणा की गयी है। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि चुनाव अब ताकत या कमजोरी के बीच है। सफलता या विफलता, सुरक्षा या अराजकता, शांति या संघर्ष और समृद्धि या तबाही के बीच चुनाव करना है।

चुनावी तैयारियों के बीच ट्रंप एक बार फिर मुसीबतों में फंसते भी नजर आ रहे हैं। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के बाद अब एक पूर्व अमेरिकी स्तंभकार ई. जीन कैरोल ने ट्रंप पर यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ट्रंप के खिलाफ एक अन्य केस की सुनवाई के दौरान कैरोल ने दुष्कर्म की जानकारी दी।

कैरोल ने बताया कि ट्रंप ने मैनहट्टन के एक डिपार्टमेंटल स्टोर के चेंजिंग रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया था। कैरोल ने 2019 में पहली बार न्यूयॉर्क पत्रिका द्वारा प्रकाशित अपनी पुस्तक के एक अंश में ट्रंप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। नवंबर 2022 में न्यूयॉर्क में प्रभावी होने वाले एक नए कानून के बाद कैरोल ने एक नया मुकदमा दायर किया, जिसमें ट्रंप पर जबरन यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

Bengaluru : आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा, “हम यहां दबदबा बनाने आए हैं”

बेंगलुरु : (Bengaluru) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा (Royal Challengers Bengaluru wicketkeeper-batter Jitesh Sharma) ने साफ कर दिया है कि टीम का...

Explore our articles