spot_img

Dehradun : जी-20 सम्मेलन को एयरपोर्ट की दीवारों पर उकेरी जा रहीं देवभूमि की संस्कृति

एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी ने लिया जायजा
देहरादून: (Dehradun)
उत्तराखंड में जी-20 सम्मेलन के तहत होने वाली बैठकों के लिए प्राधिकरण की ओर से 13 जिले 13 डेस्टिनेशन की थीम पर आधारित पेंटिंग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश की ओर जाने वाली दीवारों को सजाया और चमकाया जा रहा है। एमडीडीए वीसी ने गुरुवार को इन कार्यों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिये।एमडीडीए वीसी तिवारी ने आज जी-20 सम्मेलन के तहत एयरपोर्ट में किए जा रहे कार्यों का जायजा भी लिया। एमडीडीए की ओर से इन दिनों देहरादून एयरपोर्ट पर रंगाई-पुताई और सजावट कराई जा रही है। यहां पर बद्रीनाथ धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों की तस्वीरों को बेहद ही खूबसूरती के साथ दीवारों पर उकेरा जा रहा है।

एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार प्राधिकरण जी-20 सम्मेलन से संबंधित कार्यों को पूरा करने में जुटा हुआ है और सड़कों के किनारे की दीवारों को साफ सुथरा बनाने के साथ ही सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं।एमडीडीए की ओर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के साथ ही ऋषिकेश की तरफ़ जाने वाली सड़क और ऋषिकेश में भी सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।

Explore our articles